aajtaktimes

फेसबुक एलेवन ने जीता 28वीं राज्यस्तरीय आरसीएम कप

जौनपुर। 28वीं आर.सी.एम. कप राज्यस्तरीय कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फेसबुक एलेवन जौनपुर के नाम रहा जिन्होंने फाइनल मैच में गाजीपुर को हराया। नगर के रासमण्डल स्थित मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीती रात फेसबुक एलेवन व गाजीपुर के हुआ जहां पहले बल्लेबाजी करते हुये गाजीपुर ने निर्धारित 12 ओवर में मात्र 32 रन बनायी जिसके जवाब में फेसबुक एलेवन ने 8वें ओवर लक्ष्य को प्राप्त करके खिताब पर कब्जा कर लिया। समापन अवसर के मुख्य अतिथि सदर विधायक ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। साथ ही मैन आफ दि मैच व बेस्ट बैट्समैन का ईनाम फेसबुक के कप्तान फाजिल को मिला जबकि बेस्ट बालर गाजीपुर के दिनेश को मिला। साथ ही मैन आफ दि सीरीज किसी खिलाड़ी को नहीं, बल्कि फेसबुक एलेवन की पूरी टीम को दिया गया। मैच के अम्पायर रूश्दी खां व माजिद नेसार और स्कोरर चीकू सहगल रहे जबकि कमेंटेटर की भूमिका सागर, इमरान व तुफेल ने निभायी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव अनिल अस्थाना ने किया। इस अवसर पर माज अहमद, फैजी खां, उस्मान खान, वसीम अहमद, खुर्शीद अनवर खां, इश्तेयाक, नन्द लाल यादव, अबूजर शेख, अरशद, कमाल आजमी, आफाक, गप्पू मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये आगंतुकों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष आदर्श सेठ गुड्डू एवं आभार ज्ञापन दीपक सिंह माण्टो ने किया।

Related

UP 148984090787205285

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item