aajtaktimes

पर्यावरण दिवस पर गांधी भवन में हुआ वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के गांधी भवन में
वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि
वृक्ष हमारे जीवन को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वृक्षों से ही पृथ्वी पर
जीवन चक्र चलता है। हमें पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने का
संकल्प लेना होगा। तभी हमारा भविष्य उज्जवल होगा। वृक्षारोपण के दौरान
पौध रोपित कर रहे युवा समाजसेवी आदित्य यादव ने कहा कि युवाओं में
वृक्षारोपण की लालसा पैदा करने की आवश्यकता है। वृक्ष हमें आक्सीजन,
वायु, छाया एवं फल देते हैं। जो हमारे स्वस्थ जीवन के लिये लाभकारी है।
पत्रकार संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संरक्षण
सुनिश्चित है। हर आदमी को चाहिए कि पांच पेड़ जरूर लगाए। मनीष सिंह ने कहा
कि वृक्षों में ही जीवन है। हमें पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प
लेना होगा। कपिल सिंह यादव ने कहा कि आज हमारे वातावरण में जो परिवर्तन
हो रहे है, उसका यही कारण है कि वृक्ष की कटान तेजी से हो रही है और
वृक्षारोपण बहुत कम हो रहा है। हमें संकल्प लेना है इस पर्यावरण दिवस पर
पौधरोपण करें। विश्वनाथ सोनी ने कहा कि हर व्यक्ति को घर5घर पौधा जरूर
लगाना चाहिए, जिससे अच्छा वातावरण और अच्छी वायु मिल सके। इस अवसर पर
प्रमुख रूप से अशोक कुमार शुक्ला, शिवा शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, सौरभ
वर्मा, राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
छात्र नेताओं ने रोपित किए 101 पेड़
बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल
पीजी कालेज में लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन
व शाश्वत जोशी, प्रीतम सिंह वर्मा के नेतृत्व में 101 पेड़ लगाकर
वृक्षारोपण़ किया गया। इस अवसर पर आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि यदि हम
चाहते है कि हमारी यह धरती, इस पर निवास करने वाला प्राणी जगत बना रहे तो
हमें पेड़-पौधों की रक्षा और उनके नवरोपड़ आदि की और प्राथमिक स्तर पर
ध्यान देना चाहिए। यदि हम चाहते है कि धरती हरी भरी रहे, नदियाँ अमृत जल
धारा बहाती रहें और सबसे बड़कर मानवता की रक्षा सम्भव हो सकें, तो हमें
पेड़-पौधे उगाने, संवद्धित और संरक्षित करना चाहिए और अन्य कोई उपाय नही
है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महासचिव शिवम शुक्ला,
जनेस्मा डिग्री कालेज के छात्र नेता ऋषभ सिंह, मो0 आफाक, एडवोकेट शिवा
शर्मा, आमिर अबरार, रवि जोशी, अरविन्द वर्मा, राजन सिंह, शिव प्रधान,
कपिल वर्मा, दिलीप वर्मा, मुकेश सिंह, देव शर्मा, प्रदीप यादव, अशफाक अली
आदि दर्जनों छात्र नेता व छात्र उपस्थित रहें।

Related

UP 6607915738965756824

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item