aajtaktimes

मेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आपसी एकता व भाईचारे का संदेश देते है मेले के आयोजन। मेलों
में सभी धर्म एवं जाति के लोग शामिल होकर आपस में एकता की मिशाल देते है,
यह मेले हम लोगों के पूर्वजों की निशानी है हम लोगों को एैसे आयोजनों को
महत्व देना चाहिए। उक्त विचार आज देवां के ग्राम इनायतपुर में हज़रत औलिया
शाह बाबा की मजार पर लगने वाले मेले के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक
धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त कियें। सबसे पहले सदर विधायक का
वहा पहुंचने पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया
फिर मेला का उद्घाटन कर मजार पर चादर चढ़ाकर प्रदेश में अमन-चैन की विधायक
ने दुआ मांगी। श्री यादव ने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने ऐसे आयोजनों की
शुरूआत इसलिए की थी कि हम मेले में सभी लोग एक दूसरे से एक स्थान पर
एकत्रित होकर मिलते थे और एक दूसरे का हाल-चाल लेते थे। क्योंकि पहले
ज्यादा साधन नहीं थे लोगों के मनोरंजन के बच्चे-बूढ़े सभी लासेग इन मेलों
में खुशिया मनाते थे हम सभी लोगों को भी उस परम्परा को बनाये रखना है।
मेला उद्घाटन से पहले सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने विश्व
पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम तासपुर देवां में वृक्षारोपड़ किया। तथा
कहा कि पेड़ों से पर्यावरण संतुलन में सहायता मिलती है और प्रत्येक नागरिक
को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।  उक्त अवसर पर मुख्य रूप से लल्लन
मिया, हाफिज अब्दुल रज़ा, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, सदर
विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, कल्लन अहमद, अजीमुद्दीन, निजामुद्दीन,
जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, बाबूल मिश्रा बीडीसी, नन्हेलाल यादव
प्रधान, समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 950655588020870389

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item