aajtaktimes

तस्वीरों में देखिए, जब नशे में टल्ली हुए ये 4 दोस्त तो...इस हाल में मिली युवती

इंदौर: मध्प्रदेश के इंदौर जिले में एक एेसा मामला सामने अाया है जहां गत रात एक कपल जोड़ा अपने 2 दोस्तों के साथ कार में घूम रहा था । बता दें कि इस जोड़े की खाली सड़क पर तेज रफ्तार से लहराती हुई कार को देखकर डी.आई.जी. ने इन्हें पकड़ने का निर्देश दिया। जब पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने देखा की तीनों नशे में धुत थे, आलम ये था कि लड़की सीधे खड़े भी नहीं हो पा रही थी।
जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 1.30 बजे की है। डी.आई.जी. संतोष सिंह पलासिया रोड से गुजर रहे थे, तो उनके सामने से काले रंग की एक एक्सयूवी कार तेज आवाज में हूटर बजाते हुए निकली। बताया गया है कि कार के आगे एक लड़का-लड़की बैठे थे। लड़का कार लहराते हुए चला रहा था। जब डी.आई.जी. ने कार रुकवाने की कोशिश की तो कार चालक गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर वहां से फरार हो गया।
इस पर उन्होंने तत्काल सभी थानों को अलर्ट कर इस कार की घेराबंदी के आदेश दिए। जूनी इंदौर टी.आई. पवन सिंघल को सूचना मिली की उक्त गाड़ी उनके क्षेत्र में देखी गई है। सूचना के आधार पर थाने की पी.सी.आर. और बाज स्क्वॉड ने उसका पीछा किया और कार को सपना-संगीता रोड पर रोक लिया। जिसमें एक युवक अपने 2 दोस्तों सहित एक युवती के साथ था। पुलिस के अनुसार यह चारों नशे में धुत थे। लड़की तो खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उनका कहना था वे लोग फिल्म देखकर आ रहे थे।

इस मामले की पूछताछ करने पर कार चालाक अजीत पटेल ने बताया कि वो होशंगाबाद जिले की मंडी अध्यक्ष का बेटा है। उसके साथ की लड़की बंगाली चौराहे पर किराए का मकान लेकर रहती है। टी.आई. सिंघल ने बताया कि अजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कार जब्त कर ली है और युवती को महिला पी.सी.आर. की मदद से घर भेज दिया गया है। 

Related

news .up 477182934965787509

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item