UP में 2 IPS सहित 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/up-2-ips-10.html
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आई.पी.एस. के 2 अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार व्यापार कर विभाग में किए गए पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय के तबादले को निरस्त करते हुए उन्हें अब आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस),लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है तथा 47वीं वाहिनी पी.ए.सी. गाजियाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक एवं उप सेनानायक आभा सिंह को डा़ भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
लखीमपुर खीरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह को द्वितीय वाहिनी पी.ए.सी. सीतापुर में उप सेना नायक बनाया गया है जबकि गौतमबुद्धनगर में तैनात एस.टी.एफ. के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर तैनात किया गया है। द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात उप सेनानायक दीपेन्द्र नाथ चौधरी को सिंह के स्थान पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
लखनऊ ईओडब्लू मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक तेज स्वरुप सिंह को इलाहाबाद में उच्च न्यायालय की सुरक्षा में तैनात किया गया है जबकि क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से 38वीं वाहिनी पी.ए.सी. अलीगढ़ भेजे गए अपर पुलिस अधीक्षक बसन्त लाल का तबादला निरस्त कर दिया गया है वह अपने पूर्व के स्थान बरेली में ही यथावत बने रहेंगे।
सी.बी.सी.आई.डी. मुख्यालय लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर पाण्डेय को सी.बी.सी.आई.डी. गोरखपुर में सेक्टर आफिसर के पद पर तैनात किया गया है जबकि 38वी वाहिनी पी.ए.सी. अलीगढ़ में तैनात उप सेना नायक संसार सिंह का मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लखनऊ किए गए तबादले को संशोधित करते हुए फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पद पर तैनात किया गया है तथा फिरोजाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजीव कुमार बाजपेई को 38वीं वाहिनी पी.ए.सी. अलीगढ़ भेजा गया है।