aajtaktimes

जौनपुर में 5 लाख पौधरोपण करके बनेगा विश्व रिकार्डः पाठक

जौनपुर। एपी पाठक प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2016 के वर्षाकाल में माह जुलाई के किसी एक दिन 24 घण्टे में लगभग 6500 स्थलों पर 5 करोड़ (जौनपुर जिले में 5.31 लाख) पौधों का रोपण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि अपने क्षेत्र/रेंज के मंत्री, सांसद, विधायक, सलाहकारों एवं विभिन्न आयोग के अध्यक्षों से तत्काल सम्पर्क कर उनके पसन्द के रोपण स्थल पर वृक्षारोपण हेतु उन्हें सूचित कर उनकी सहमति प्राप्त कर इस कार्यालय को एक सप्ताह के अन्दर सूचित करें।

Related

UP 4674496420588812316

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item