aajtaktimes

स्वरोजगार के लिये दिया जायेगा सामूहिक प्रशिक्षणः एचपी सिंह

जौनपुर। एचपी सिंह उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का दो सत्र का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिये। प्रथम बैच में इलेक्ट्रीशियन व टेलरिंग एवं द्वितीय बैच में साड़ियों की छपाई व कढ़ाई तथा प्लम्बरिंग टेªड में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान 1250 रूपये प्रतिमाह अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 8 जुलाई है। अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 15 जुलाई को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा।

Related

UP 718075504154376188

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item