बार गर्ल पर आया दिल, तो इश्कबाजी में कर्मचारी ने उड़ाए 60 लाख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/60.html
मुंबई पुलिस ने इश्कबाजी में कंपनी के 60.75 लाख रुपए उड़ाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पिछले छह महीने से लगातार धोखाधड़ी कर कंपनी को चूना लगाने वाले शख्स के कब्जे से करीब सात लाख रुपए नकद मिले हैं।
पति ने मायके जाने से रोका तो मासूम बेटी को पटक कर मार डाला
शादी के लालच में फंसे अधेड़ को तीन युवतियों ने लूटा, इज्जत भी गई
मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी की पहचान राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। राजेश एक कंपनी के लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में काम कर रहा था। उसे लड़कियों के साथ मौज मस्ती करने की आदत बन गई थी इसलिए धोखाधड़ी से कंपनी से पैसे निकालकर बार गर्ल्स में लुटा रहा था।
इसके लिए उसने अपनी कंपनी के मालिक से कहा कि उसकी जानकारी में एक कंपनी है जो बहुत की कम पैसे में लॉजिस्टिक सर्विस आउट सोर्स कराती है। यह कंपनी उसके दोस्त की थी।
फर्जी आईडी बनाकर दोस्त के खाते में डाले पैसे
आरोपी राजेश सिंह कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात था। उसने धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी क्लाइंट आईडी और फर्जी ई-मेल आई तैयार की। इसके बाद धीरे-धीरे इंटरनेशनल लॉजिस्टिक सपोर्ट के नाम पर पैसे गायब करने लगा।
लेकिन एक दिन राजेश के मालिक ने फर्जी क्लाइंट से बात करने की कोशिश की तो फर्जीवाड़े का सारा राज खुल गया।
कंपनी ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने, आईटीएक्ट और कंपनी की जानकारी बाहर शेयर करने आरापों में मामला दर्ज कराया है। राजेश दिसंबर 2015 से कंपनी से पैसे निकाल रहा था।