aajtaktimes

कांग्रेस में अब प्रियंका की बारी, अमेठी से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी!

नई दिल्ली। एक के बाद एक चुनावों में लगातार हार से निराशा के गर्त में जा रही कांग्रेस अब अपने ब्रह्मास्त्र के तौर पर प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। गांधी परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रियंका 2019 के आम चुनावों में अमेठी से ताल ठोंक सकती हैं जबकि उससे पहले अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों में वे पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के लिए प्रचार करती दिख सकती हैं।
44 साल की प्रियंका ने अब तक खुद को अपने भाई कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी और मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रायबरेली सीट तक सीमित रखा है। वे पार्टी की प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं हालांकि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकार्ताओं का एक बड़ा तबका उन्हें सक्रिय राजनीति में लाने की मांग लंबे समय से कर रहा है।ज्यादातर राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि कांग्रेस इस समय अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। लोकसभा में वो अपनी न्यूनतम संख्या तक पहुंच चुकी है तो राज्यों में ही उसकी ताकत बहुत ज्यादा सिमट गई है। ऐसे में कांग्रेस के लिए ये जरूरी हो गया है कि वो प्रियंका को सक्रियता के साथ मैदान में उतार दे।
बीजेपी जिस तरह उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर उनकी कथित धांधलियों को लेकर हमलावर है उसे देखते हुए भी खुद प्रियंका के लिए चुप बैठना आसान नहीं रहा है। प्रियंका की राजनीति  में एंट्री कब और किस रूप में हो, इसपर पार्टी में आला नेता विचारमंथन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ ही प्रियंका की नई भूमिका का भी ऐलान हो जाएगा।
इस बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी की यूपी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति है और इसका खुलासा वो समय आने पर करेगी। यूपी कांग्रेस के बड़े नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे हैं।
वहीं बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने की खबरें यहां-वहां से आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के स्तर पर कन्फ्यूज नजर आ रही है। उसे निर्णय कर लेने दें, फिर बीजेपी देखेगी।

Related

UP 317418894957658667

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item