aajtaktimes

7 को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे शिक्षकः अरविन्द शुक्ल

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई जहां प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री के आह्वान पर 7 जून को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति के बैनर तले आयोजित प्रथम चरण के धरने हेतु जनपद के शिक्षक बड़ी संख्या में धरने में प्रतिभाग सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। धरने का आयोजन पुरानी पेंशन व 7वें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने तथा बीते 16 मार्च को बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा दिये गये आश्वासनों के बावजूद सरकार द्वारा समाधान न किया जाना प्रमुख है। इस अवसर पर लाल साहब यादव, रविचन्द यादव, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेन्द्र सिंह, अनिल यादव, वीरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र पाल, मनोज यादव के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related

UP 5500386667142483352

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item