aajtaktimes

बिना दहेज के विवाह करे बारी समाजः जय प्रकाश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा की बैठक नगर के परमानतपुर में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी टुन्नू के आवास पर नन्द लाल रावत की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर स्वजातीयों की शिक्षा, स्वच्छता, संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में नन्द लाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुये स्वजातीय बंधुओं से अपने बच्चों को समान रूप से शिक्षित करने और बिना दहेज विवाह करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर निमित बारी, चन्द्रशेखर बारी, दिनेश बारी, शिव प्रकाश बारी के अलावा महासभा से सम्बन्धित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान बतायागया कि महासभा की अगली बैठक माह के अंतिम रविवार को होगी। अन्त में स्व. मीना देवी पत्नी अशोक रावत की 7वीं पुण्यतिथि पर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related

UP 407282522130968916

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item