साइबर संस्थान के संस्थापक को दी गयी श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_18.html
जौनपुर। हर आंख नम, दिल पे दुखों का पहाड़, दर्जनों की संख्या में लोग लेकिन खामोश, जो भी बोलने उठा, रो दिया, मौका था हर किसी को अजीज साइबर इन्स्टीट्यूट के संस्थापक विनोद गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा का। अल्प आयु में ही हृदय गति रूक जाने से विनोद गुप्ता का निधन हो गया। इसी क्रम में संस्थान सहित उनके मित्रों ने एक सभा करके उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। सभा की अध्यक्षता करते हुये शायर आकिल जौनपुरी ने स्व. गुप्ता के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये कहा कि वह बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के साथ ही एक निष्पक्ष सामाजिक कार्यकर्ता भी थे जो बगैर किसी दिखावे के जरूरतमंद के लिये सहायता करने को तैयार रहते थे। इस अवसर पर जिया हसन, राजीव पाठक, अब्दुल बारी खां, प्रदीप, कमरूद्दीन, आजाद, अमजद, गोपी, अमित, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, दानिश, रवि मौर्या, शम्स तबरेज, प्रितेश गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव समेत संस्थान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन हफीज शाह और आभार ज्ञापन अमरदीप गुप्ता ने किया।

