aajtaktimes

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की उठी आवाज

जौनपुर। आल इण्डिया युवा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष अवधराज यादव के आह्वान पर पूरे देश में अहीर रेजीमेंट के गठन हेतु महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी को अहीर रेजीमेंट बनाने के लिये ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री बताया कि रेजीमेंट बनाने की मांग 1956 से लम्बित है जिससे देश की 20 करोड़ यादव आबादी उपेक्षित महसूस कर रही है जबकि जाति आधार पर जाट, सिख, राजपूत, डोगरा, मराठा, रेजीमेंट बनी हुई है। ऐसे में अहीर रेजीमेंट का गठन किया जाय। इस अवसर पर धर्मेन्द्र यादव, उमा यादव, विशाल यादव, चतुर्भुज, शशिकांत, संजय यादव, उमेश यादव, सिया राम यादव, मंगल यादव, संघर्ष यादव, शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।

Related

UP 1912999609085424386

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item