aajtaktimes

जेसीआई ने किया ईपीएस इफेक्टिव पब्लिक स्पिकिंग का आयोजन

जौनपुर। जेसीआई द्वारा एक फैमिली ट्रेनिंग प्रोग्राम ईपीएस इफेक्टिव पब्लिक स्पिकिंग का आयोजन किया गया जहां जेसीआई इण्डिया के नेशनल ट्रेनर विशाल सेठ ने जेसी मेम्बर एवं जेसीरेट्स को मंच पर एक-एक करके आमंत्रित किया और पब्लिक के बीच बिना हिचक के कैसे बोला जा सकता है, का तरीका बताया। इस दौरान अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें इतने अच्छे एवं राष्ट्रीय प्रतिक्षक द्वारा ट्रेनिंग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जेसी राधेरमण जायसवाल, मण्डल अधिकारी केके जायसवाल, राकेश जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही सचिव आलोक सेठ एवं संजय गुप्ता ने कहा कि वाकई जेसीआई होने पर आज हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल, संजय बैंकर, शशांक सिंह रानू, श्यामजी, सत्य प्रकाश, अजयनाथ, आशीष, विष्णु सहाय, अंकुर सेठ, वरूण अग्रवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, चेयरपर्सन रत्ना सेठी, नीतू गुप्ता, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संयोजक राधेश्याम जायसवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव आलोक सेठ ने किया।

Related

UP 2958983643855856207

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item