हैदराबाद में 70 साल के शख्स ने नौकरानी से किया रेप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/70.html
हैदराबाद। यहां के मधपुर इलाके में घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर ए सत्यनारायण ने आज बताया कि 27 वर्षीय एक महिला पिछले पांच महीने से एम सोमी रेड्डी के घर में काम कर रही थी। कल उसने रेड्डी के खिलाफ मधपुर थाना में एक शिकायत दर्ज कराया और उसपर दो मौके पर बलात्कार करने और 10 जून को बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया। हालांकि वह 10 जून को उसके घर से बच निकलने में सफल रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और एससीएसटी के संबंधित (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि एसआई ने आरोपी को हिरासत में लेने के सवाल पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।