aajtaktimes

शुरूआती कारोबार में रुपय 8 पैसे की बढ़त के साथ खुला

मुंबई: रुपया निर्यातकों की आेर से डॉलर की ताजा बिकवाली के मद्देनजर आज के शुरूआती कारोबार के दौरान 8 पैसे चढ़कर 67.19 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू इक्विटी बाजार में शुरूआती तेजी से रुपए को मदद मिली।
 हालांकि, कुछ अन्य विदेशी मुद्राओं डॉलर में मजबूती से इस तेजी पर लगाम लगी।  रुपया कल 13 पैसे गिरकर 67.27 पर बंद हुआ था। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में घरेलू मुद्रा में 62 पैसे या 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 136.19 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर आज के शुरूआती कारोबार में 26,531.90 पर चल रहा था।

Related

UP 3171509637153893224

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item