aajtaktimes

तीन दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव शुरू

जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल-महिला मण्डल जज कालोनी में तीन दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव का शुभारम्भ गुरूवार को जल कलशयात्रा से हो गया। इस दौरान 251 पीत वस्त्रधारी कन्याएं व बहनें अपने सिर पर कलश रखकर प्रातः साढ़े 8 बजे निकलीं। नगर भ्रमण करते हुये कलशयात्रा प्रज्ञा मण्डल पहुंचकर समाप्त हो गयी। यात्रा के समय लोगों के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा। इस दौरान प्रज्ञा मण्डल के संचालक देशबन्धु पद्माकर मिश्र ने कहा कि कलश विश्व ब्रह्माण्ड की कल्याणकारी शक्तियों का प्रतीक है। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ। सायं 5 बजे से शान्ति कुंज हरिद्वार से आयी संतों की टोली द्वारा भक्ति भजन व प्रवचन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद वर्तमान वैज्ञानिक विकास के साथ आध्यात्मिकता और मानवता की प्रतीक प्राचीन भारत की गौरवशाली संस्कृति के समन्वय पर बल दिया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक मिश्र, आनन्द मिश्र, मोहन लाल श्रीवास्तव, राम लाल, सतेन्द्र श्रीवास्तव, मुनीब सोनकर, निर्मला राय, पुष्पा शुक्ला, सुनील मिश्र, रेखा बरनवाल, सरोजलता विश्वकर्मा, अनिल सेठ, पूजा, गीता, बेबी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8787795818031553850

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item