अपूर्ण शौचालय पाये जाने पर होगी कार्यवाहीः जिलाधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_730.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा किया जहां सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अभिनव विद्यालय, शौचालय, शिकायत सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने मनरेगा में 60 प्रतिशत से कम कार्य कराने वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सचेत किया। इसी क्रम में नहरों से सभी तालाबों को भरने का निर्देश देते हुये उन्होंने एडीओ पंचायत सेक्रेटरी को सभी शौचालय का कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि 25 से 28 जून तक जिलास्तरीय अधिकारी को भेजकर जांच करायी जायेगी तथा जांच में कमी, गुणवत्ता खराब व अपूर्ण शौचालय पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह के अलावा तमाम सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

