जवाहर बाग में जाने से रोका तो एस.पी. से भिड़े BJP सांसद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/bjp.html
मथुरा: मथुरा के जवाहर बाग का जायजा लेने के लिए रविवार को जब भाजपा के 3 सांसद और 2 विधायक यहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी कारण एस.पी. (ग्रामीण) ए.के. सिंह से भाजपा सांसद भिड़ गए। जवाहर बाग का जायजा लेने के लिए मेरठ से भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कासगंज के सांसद राजू भैया और हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्त्ता मथुरा पहुंचे।
पुलिस ने जब सांसदों को अंदर जाने से रोका तो बात बढ़ गई। भाजपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो जवाब में एस.पी. ए.के. सिंह भी भड़क गए। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि आपको शहीद पुलिस वालों से कोई संवेदना नहीं है। इससे पहले मथुरा कांड के जांच अधिकारी व अलीगढ़ के कमिश्नर चंद्र कांत ने जवाहर बाग का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच 15 दिन में पूरी हो जाएगी। इस बीच केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने मथुरा कांड के पीछे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।