अमित शाह दोष सिद्ध करें या माफी मांगें : शिवपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_10.html
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मथुरा की घटना के संबंध में दिए बयान को तथ्यहीन बताया कि यदि उनके पास कोई सबूत है तो सार्वजनिक करें अन्यथा माफी मांगें।
यादव ने आज यहां कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथ्यहीन, झूठे व नकारात्मक बयान देकर भ्रम फैला रहे हैं, उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर बैठे हुए व्यक्ति को सियासी स्वार्थ के कारण ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं।
भाजपा अध्यक्ष को सकारात्मक व विकासोन्मुख राजनीति करने का सुझाव देते हुए यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को गुजरात से आकर बार-बार गुमराह करना बंद करें। दरअसल वह समाजवादी सरकार के बेहतर कामकाज के कारण मुद्दाविहीन हो चुके हैं, इसलिए अनाप-शनाप बोलने के लिए मजबूर हैं। गौरतलब है कि शाह ने अपने बयान में कहा कि मथुरा जैसे हालात पूरे उत्तर प्रदेश में हैं।