सर्पदंश से मां की मौत, पुत्र गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_103.html
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती रात सोते समय जहरीले सर्प ने मां और
बेटे को काट लिया जिससे मां की तो मौत हो गयी। जबकि बेटे को गंभीर अवस्था
में लखनऊ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती
रात थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी रामू चौरसिया की पत्नी
लज्जावती अपने पांच वर्षीय मासूम बेटे के साथ सो रही थी। रात में अचानक
सोते समय कमरे में मौजूद जहरीले सर्प ने उसको काट लिया। थोड़ी ही देर में
जब लज्जावती की तबियत बिगड़ने लगी तो अपनी मौत को नजदीक देखकर बगल में
लेटे अपने मासूम बेटे को चूमने चाटने लगी। उसी दौरान लज्जावती की मौत हो
गयी। जबकि उसका बेटे की भी तबियत बिगड़ गयी। चीख पुकार सुनकर बाहर सो रहे
जब रामू ने घर में जाकर नजारा देखा तो दंग रह गया। आनन फानन में दोनो
लोगों को गाड़ी पर बैठाकर सीएचसी कोठी आया। जहां पर डाक्टरों ने लज्जावती
को मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला
अस्पताल में पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उस मासूम को लखनऊ ट्रामा सेन्टर
रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे
गांव में मातम से छा गया है।