aajtaktimes

कोतवाल ने कहा दो दिन बाद दर्ज होगा मुकदमा

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज सुबह सिद्धौर से बाराबंकी सब्जी मण्डी
में सब्जी बेचने आये एक व्यापारी की मोटर साइकिल वाहन चोर चुरा ले गये।
जब पीड़ित व्यापारी कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करवाने के खातिर प्रभारी
निरीक्षक से मिला तो उसे यह कहकर बैरंग लौटा दिया गया दो दिन गाड़ी तलाश
करो उसके बाद में कोई कार्यवाही की जायेगी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को
पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार,
थाना असन्द्रा क्षेत्र के कस्बा सिद्धौर निवासी संदीप मौर्या पुत्र नन्द
किशोर मौर्या अपनी मोटर साइकिल पर सब्जी लादकर शहर की सब्जी में मण्डी
में सब्जी बेचने आया था। सुबह 9 बजे के करीब संदीप ने अपनी मोटर साइकिल
मण्डी के अन्दर बने कैम्पस मंे खड़ी कर दी और सब्जी बेचने चला गया। थोड़ी
देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी गाड़ी शातिर चोर उठाकर ले जा चुके थे।
वहीं पर कुछ व्यापारियों से संदीप ने अपनी गाड़ी के बारे में जानकारी दी
तो कोई भी व्यापारी कुछ नही बता सका। इधर उधर भटकने के बाद करीब 1 बजे
संदीप कोतवाली नगर पहुंचा और कोतवाली प्रभारी बीपी यादव को मोटर साइकिल
चोरी की घटना की लिखित सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर पढ़ी और यह
कहा कि दो दिन तक अपनी गाड़ी तलाश करो अगर नही मिलेगी तो कोतवाली आना जांच
पड़ताल की जायेगी। गौरतलब हो कि, कोतवाली नगर क्षेत्र में आये दिन कहीं न
कहीं वाहन चोर दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों तक बडे़ आराम से
चुरा ले जाते हैं। लेकिन कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बात तो दूर
पीड़ित को ही डरा धमका कर खदेड़ देती है।

Related

UP 2382320438979520904

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item