aajtaktimes

युवा स्वरोजगार के आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ी

जौनपुर। एचपी सिंह उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि समाजवादी युवा स्वरोजगार के अन्तर्गत आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत उद्योग क्षेत्र हेतु 25 लाख रूपये तक तथा सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रूपये तक ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है। इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर दें। विस्तृत जानकारी के लिये उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related

UP 7459017259715415235

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item