तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_675.html
जौनपुर। मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजनान्तर्गत गठित विकास खण्ड बरसठी के सोशल आडिट टीम के सदस्यों का 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला ग्राम्य विकास संस्थान सिद्दीकपुर में आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रशिक्षक कमल श्रीवास्तव, वार्ताकर केडी पाण्डेय, यशन्वत झा, केके सिंह द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के बारे में सोशल आडिट के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में कुल 44 प्रतिभागी उपस्थित रहे जहां से प्रतिभागियों को सुल्तानपुर गौर गांव में भ्रमण भी कराया गया। समापन अवसर पर परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि गांव में कराये गये विकास कार्यों का सोशल आडिट आपके द्वारा किया जाना है। ईमानदारीपूर्वक कार्यों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायें। इस कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर खण्ड विकास अधिकारी को अवगत करायें।

