aajtaktimes

पुलिस लाइन में किया गया पासिंग आउट परेड का आयोजन

जौनपुर। 2015 बैच के 199 रिक्रुट आरक्षियों द्वारा छः माह का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान आरक्षी अधीक्षक रोहन पी. कनय द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। साथ ही उन्होंने रिक्रुट आरक्षियों को पुलिस के कार्य से अवगत कराते हुये संविधान, कानून की रक्षा व जनता की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। पासिंग आउट परेड के दौरान अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 8647368076428585879

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item