aajtaktimes

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अन्तर्गत बीती रात घर से निकले एक बीपीएड छात्र
की लाश आज सुबह रेलवे लाइन पर संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया।
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना बड्डूपुर
क्षेत्र के ग्राम सेलवामऊ निवासी मयनेन्द्र कुमार रावत पुत्र कैलाश
चन्द्र रावत लखनऊ में बीपीएड प्रथम का छात्र था। बीते 21 जून की शाम को
उसके मोबाइल पर एक फोन आया और वह बिना बताये पैदल ही घर से निकल गया। जब
काफी देर तक मयनेन्द्र घर वापस नही लौटा तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश
शुरु की। घरवालों ने जब उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो
उसका मोबाइल स्विच आफ था। देर रात तक परिजन मयनेन्द्र को तलाशते रहे
लेकिन उसका कहीं पर भी पता नही चला। आज सुबह 6 बजे भगौली गांव के निकट
शारदा नहर के किनारे रेलवे ट्रैक के पास ग्रामीणों ने एक युवक की
क्षतिग्रस्त लाश देखी तो उन्होने इसकी सूचना बड्डूपुर पुलिस को दी। मौके
पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश के पास पड़े मोबाइल से जब फोन मिलाना शुरु
किया तो पता चला कि लाश मयनेन्द्र कुमार की है। जिस जगह पर मयनेन्द्र की
लाश बरामद हुई। वहां से उसके घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर पड़ती है। सूचना
देने के बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया
है। घटना के बारे में मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की
गयी है और हत्या करके लाश को आत्महत्या का रुप देने के खातिर उसको रेलवे
टैªक पर छोड़ दिया गया। उन्होने थाने पर हत्या की आशंका की तहरीर भी दी
है। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी का कहना था कि देखने से मामला आत्महत्या
का लग रहा है। लेकिन सारी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता
चलेगी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related

UP 1454413232789869620

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item