ससुराली पक्ष मौके से फरार, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_129.html
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत एक 45 वर्षीय महिला की लाश संदिग्ध
अवस्था में घर के अन्दर छत के कुण्डे से लटकी हुई मिली। घटना के बाद
महिला का पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जतायी है।
जानकारी के अनुसार, थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम नदऊपुर निवासी सरदार
सिंह अपनी 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा सिंह, 10 वर्षीय पुत्र कन्हैया और पिता
के साथ में रहता था। आज सुबह उसका पिता काम से कहीं बाहर चला गया। जबकि
उसका पति गांव में ही घूमने चला गया था। घर पर सिर्फ पुष्पा सिंह और उसका
दस वर्षीय पुत्र मौजूद था। दोपहर करीब 12 बजे गांव के एक पड़ोसी ने जब
पुष्पा सिंह के घर पर जाकर आवाज लगायी तो अन्दर से कोई आवाज नही आयी। जब
उसने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में छत के कुण्डे से पुष्पा सिंह की
लाश लटक रही थी। उक्त पड़ोसी वहां से चिल्लाता हुआ भागा और थोड़ी ही देर
में आस पड़ोस के सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्राम प्रधान ने इस घटना की
सूचना थाना रामनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना
प्रभारी ने लाश को नीचे उतरवाकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया। घटना के बारे में थाना प्रभारी का कहना था कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है। वहीं मृतका के
भाई ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।