aajtaktimes

स्वर्णिमा ने विद्यालय सहित परिवार का नाम किया रोशन

जौनपुर। वीरवान के होत चिकने पात। यह कहावत नगर के पचहटियां निवासी छोटे व्यवसायी सुनील कुमार की होनहार पुत्री स्वर्णिमा कश्यप पर सटीक बैठ रहा है, क्योंकि उसने प्रसाद इण्टरनेशनल स्कूल जैसे विद्यालय में टाप करके परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 12 टापर बच्चों में शामिल स्वर्णिमा ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उसने सारा श्रेय अपने माता-पिता के अलावा विद्यालय के गुरूजनों को दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर उसने बताया कि बड़े होकर वह कुछ ऐसा करना चाहती है जिससे पठन-पाठन सार्थक हो और माता-पिता के अलावा पूरे परिवार का नाम रोशन हो।

Related

UP 7349595040852334477

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item