aajtaktimes

शादी के चक्कर में लड़की ने मंगेतर संग कर डाला ऐसा कांड (Pics)

मुजफ्फरनगर:  पटेल नगर इलाके में अपने नियोक्ता के घर से नकद रूपए और 400 ग्राम वजन वाले सोने के गहने चोरी करने के आरोप में 20 वर्षीय एक घरेलू सहायिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। सर्कल अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि पूजा और वैभव (21) को गिरफ्तार किया गया । उनके पास से 52,000 रूपए नकद और सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। दोनों ने अपना अपराध भी कुबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि महिला दूध विक्रेता रामबीर बालयान के घर पर काम करती थी । 28 मई को उसने अपने नियोक्ता के घर से अपने प्रेमी के साथ मिलकर नकद रूपए और गहनों की चोरी की थी। दोनों का इरादा इस चोरी किए सामान को बेचकर शादी करने का था। पुलिस ने बताया कि इस बीच एक आधा जला हुआ शव झानदेरी गांव के पास बारामद किया गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related

UP 8454114134101402899

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item