aajtaktimes

अर्न्तजनपदीय तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी। अपराधियों, वाहन चोरों एवं लुटेरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन अवैध असलहा तस्करों को थाना सफदरगंज पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से अवैध असलहों सहित कारतूसें बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शफीक अहमद के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी नगर विशाल विक्रम सिंह ने आज पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में घटना का ब्यौरा दिया। श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े छः बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा चौराहा पर तीन लोगों क्रमशः जनपद लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के उत्तर गांव निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र कुमार पुत्र सुखदेव गौतम, लखनऊ के थाना पीजीआई के तेलीबाग निवासी विशाल कनौजिया पुत्र गुलजारी एवं थाना सफदरगंज के दादरा निवासी मुजीब अहमद पुत्र मुशीर अहमद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल 32 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस, तीन तमंचा 315 बोर एवं तीन जिन्दा कारतूस तथा दो तमंचा 12 बोर मय 4 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस ने गिफ्तार किये गये तीनों अभियुक्तों पर धारा3/5/25 ए शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ श्री सिंह ने बताया कि यह तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। जोकि नाजायज असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इनके तार रायबरेली, जौनपुर एवं बिहार से जुडे़ बताये गये हैं। पुलिस लगातार खोजबीन करने में जुटी हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ सफदरगंज मो. जैनुद्दीन अंसारी, एसआई अभिमन्यु शुक्ला, आरक्षी आदिल हाशमी, संतोष सिंह, सुशील सिंह, इमरान अली, रामसुन्दर यादव तथा सर्विलांस सेल आरक्षी सुधीर कुमार सिंह मौजूद थे। एसपी श्री हमीद ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु पांच हजार रूपया नकद एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया है।

Related

UP 6535051897329913178

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item