aajtaktimes

सांसद व चेयरमैन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सोमवार की दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
के आने की वजह से आज दोपहर को भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, नगर
पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने जीआईसी
ग्राउण्ड में जाकर के पूरी बारीकियों से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
और जहां भी कोई कमी देखी। दिशा निर्देश देकर उसे ठीक करवाया। भाजपा सांसद
प्रियंका सिंह रावत का कहना था कि श्री शाह हमारी पार्टी के अगुवा हैं और
मेरी यही कोशिश है कि उनके कार्यक्रम में कोई भी कमी न रह जाये। क्योंकि
शहर में उनका पहला कार्यक्रम है। उनके दिशा निर्देश के बाद से पार्टी के
कार्यकर्ताओं में एक नया जुनून पैदा होगा। जो आगामी विधानसभा चुनाव मंे
काम आयेगा। निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ में सुधीर कुमार सिंह
‘सिद्धू‘, शरद अवस्थी, रामसजीवन वर्मा, राजा कासिम, देवेन्द्र प्रताप
सिंह ज्ञानू, राजेश वर्मा, रोहित सिंह, अवध रस्तोगी, वैभव मिश्रा, गौरव
सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 3244490052948324693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item