सभी के हित की है बसपा विचार धारा: मौर्य
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_540.html
बाराबंकी। विकासखण्ड देवां के ग्राम पवइयाबाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख
स्व. सत्यनाम मौर्य के पुत्र इक्ष्वाक मौर्य पूर्व उप ब्लाक प्रमुख देवां
के आवास पर जिले के मौर्य समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें इक्ष्वाक
मौर्य ने समाज के लोगों से अपील किया कि निजी स्वार्थ के कारण किसी
व्यक्ति को पूरे समाज को गुमराह नहीं करना चाहिए तथा पूर्व की भांति ही
हमारे मौर्य समाज को एक जुटता दिखाते हुए बहुजन समाज पार्टी में ही रहना
चाहिए। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जिसकी विचार
धारा, हमारे समाज व हमारे समाज के महापुरूषों के विचारों से मेल खाती है।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मां0 कांशीराम साहब जी ने इस देश को महान
सम्राट अशोक मौर्य के शासन काल का अखंड भारत बनाने का सपना देखा था जिसको
कि अब बहन कुमारी मायावती साकार करने के लिए कटिबध है तथा जब जब उत्तर
प्रदेश मे बसपा की सरकार बनी, तो बहुजन समाज पार्टी की नेता बहन कु.
मायावती जी ने मौर्य, शाक्य, शैनी, कुशवाहा समाज को शासन, सत्ता में उचित
भागीदारी व सम्मान देने का काम किया व मौर्य समाज की खोई पहचान को पुनः
दिलाने का काम किया है। इस अवसर पर केशवराम मौर्य, तरूण कुशवाहा, अनिल
कुमार मौर्य, मुकेश कुमार मौर्य, गुड्डू मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य,
कन्हैया लाल मौर्य, रामपाल मौर्य, आशाराम मौर्य, हरिकेश मौर्य, राम किशोर
मौर्य, भूपेन्द्र मौर्य, राम विलास मौर्य, कमलेश कुमार मौर्य, महेश
प्रसाद मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

