अभिनव स्कूल बनाने के लिए सहयोग की अपील,लोगो में उत्साह
जय प्रकाश तिवारी
सुजानगंज/जौनपुर । सुजानगंज के प्राथमिक विधालय सुल्तानपुर मे बंशीधर पाण्डेय खण्ड शिक्षाधिकारी की अध्यक्षता मे अभिनव विद्यालय बनाये जाने पर मूल भूत सुबिधाओ से सुसज्जित विषय पर चर्चा की गयी । अभिभावको से सहयोग की अपील की गयी । जिलाधिकारी की इस अनोखी पहल की ग्रामीणो ने खूब सरहना की ग्राम प्रधान पुष्पा तिवारी पत्नी दिनेश तिवारी ने पचास सेट डेस्क बेन्च देने का वादा किया वही मंगला प्रसाद गिरि B.D.C. विद्यालय के सभी बच्चों को भोजन करने के लिये दो सौ थाली देने का आश्वासन दिया। लक्ष्मण वर्मा ने दो सौ दस गिलास देने का वादा किया। परिषदीय विधालय के अध्यापक राजेश जायसवाल ने पच्चीस सौ रुपये नगद देने के लिये कहा ।भूपेन्द सिंह ने खेल का समान देने को कहा गाँव के लोगों ने हर संम्भव मदद देने का वादा किया। इस अवसर पर --प्रभाकर शुक्ल , डा0 विनोद पाल ,ओम प्रकाश चौरसिया , प्रमोद सिंह , A.B.R.C शेषमणि तिवारी , शेर बहादुर यादव , प्रा0अ0 ,तेज बहादुर सिंह ,गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे ।
