aajtaktimes

बाबा धीरदास पुल बना जानलेवा,क्षेत्र में आक्रोश

जय प्रकाश तिवारी

सुजानगंज (जौनपुर) । सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर सई नदी पर बना पुल दुर्घटना को आमंन्त्रण दे रहा है | बाबा धीर दास के नाम से प्रसिद्ध इस पुल पर बीचोबीच बने लगभग एक फिट की बने गैप मे प्रायः दुपहिया वाहन फंस जाते है  । शाहगंज से इलाहाबाद को सीधे जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर हजारो वाहनो का आवागमन प्रतिदिन होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मूदहुं आंख कतहुं कोउ नाही कहावत को चरितार्थ कर रहे है | जिनकी लापरवाही से किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है रात दिन चलने वाले इस मार्ग पर पड़ने वाली  सई नदी पर बना धीर दास पुल रख रखाव मे की जा रही सक्रियता की पोल खोल दुर्घटना को चुनौती दे रहा है| क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनो ने बिभागीय अधिकारियो के साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर त्वरित कार्यवाही की मांग की है ।

Related

UP 7013495590076244763

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item