aajtaktimes

कोर्ट आदेश के बावजूद दबंगो ने जोतवा डाली जमीन

सिद्धौर,बाराबंकी। भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के
बाद भी दबंगो ने स्थानीय पुलिस कर्मियो से साठगांठ कर जमीन जोतवा डाली।
इतना ही नही शिकायत लेकर थाने आ रहे पीड़ित को दबंगो ने घेर कर पीटा। बाद
में थाने पर शिकायत करने पर भी पुलिस मौके पर नही गई। मामला असन्द्रा
थाना क्षेत्र के ऊंचे का पुरवा गांव का है। यहां के निवासी मेवालाल के
भांजे सुबेहा थाना क्षेत्र के बिद्दी का पुरवा निवासी राम प्रसाद व गांव
के ही सहदेव के मध्य गाटा संख्या 744 में स्थित भूमि पर कब्जे दारी का
मामला न्यायालय में विचाराधीन है बावजूद इसके सहदेव आदि ने अपनी दबंगई के
बल पर उक्त जमीन जोतवा ड़ाली। मेवालाल व उसका भांजा जब इसकी शिकायत लेकर
थाने आ रहे थे तो विपक्षियो ने रास्ते में घेर कर मेवा लाल को पीटना शुरू
कर दिया। सौ नम्बर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस नही पहुंची। दोपहर में
पीड़ित पक्ष थाने आया और शिकायत की। पीड़ित मेवालाल का आरोप है कि हल्का
पुलिस कर्मियो से मिलकर जमीन जोती गई है इससे पूर्व 3 जुलाई 2015 में भी
इसी तरह इन लोगो ने जमीन जोतकर कब्जे का प्रयास किया था।

Related

UP 2318448472326898840

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item