सरकारी स्कूल का नही है रास्ता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_724.html
सिद्धौर,बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय मचपुरा
को जाने के लिए कोई रास्ता न होने से छात्रों को खेत की मेंड़ो से होकर
आना जाना पड़ रहा है। एसडीएम हैदरगढ़ के आदेशों के बाद भी अब तक रास्ते का
निर्माण नही कराया गया है। गांव के निवासी भाकियू के ब्लाक सचिव
सत्येन्द्र कुमार वर्मा अशोक वर्मा वंशराज रमाशंकर बंेचालाल वर्मा अभिषेक
व आशीष वर्मा ने बीते दिनो उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ के समक्ष यह समस्या उठाई
थी जिसे गम्भीरता से लेते हुए उन्होने लेखपाल को स्थलीय निरीक्षण के लिए
भेजा। लेखपाल ने मौके पर जाकर रास्ते का चिन्हान्कन कराकर अपनी रिपोर्ट
भेज दी लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा अब तक रास्ते का प्रस्ताव न भेजे जाने
से निर्माण कार्य अधर में लटका है। भाकियू नेता ने एसडीएम हैदरगढ़ को
दोबारा पत्र देकर विद्यालय जाने के लिए रास्ता निर्माण करवाने की गुहार
लगाई है। ग्रामीणो ने बताया कि कोई रास्ता न होने से बच्चों व शिक्षकों
को खेत की मेंड़ो से होकर आना जाना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी अब तक
कुछ नही हुआ।