aajtaktimes

सेवाविृत्त कर्मियों को साथियों ने दी भावभीनी विदाई

जौनपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र ने गुरूवार को दीवानी न्यायालय के सभागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नन्द लाल की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी रेयाज हुसैन व न्यायिक प्रकोष्ठ के रामजी मौर्य को भावभीनी विदाई दी गयी। इसके पहले जिला जज ने रेयाज को मक्का मदीने व रामजी को गणेश जी की प्रतिमा भेंट किया गया। साथ ही अपर जिला जज प्रथम बुद्धिराम यादव ने रेयाज को पाक-ए-कुरान व अपर जिला जज मदनपाल सिंह ने रामजी को रामचरितमानस देकर सम्मानित किया। साथ ही अपर जिला जज अरविन्द मलिक ने रेयाज को तस्वी व रामजी को रूद्राक्ष की माला भेंट किया। विदाई समारोह का संचालन संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी बलराज सिंह, अभिनव मिश्रा, राजीव पालीवाल, रजनीश मिश्रा, श्रीमती अंजू, श्रीमती मंजू, श्रेया भार्गव सहित रमेश यादव, माहेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, सुनील उपाध्याय, अविनाश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, देवानन्द, श्रीप्रकाश अस्थाना, अविनाश मौर्या के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 1494773354243712359

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item