aajtaktimes

जौनपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

जौनपुर। गत दिवस सम्पन्न हुई छठीं ओपन राज्यस्तरीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया। इस बाबत प्रशिक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि जौनपुर से कुल 5 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पारंगत आदित्य ने रजत, सूरज कुमार व सुधीर कुमार ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। साथ ही राज्यवर्धन सिंह सब जूनियर वर्ग और संतोष चौहान का प्रयास भी काफी सराहनीय रहा। टीम मैनेजर वैभव प्रताप सिंह ने सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय रहे जहां उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम खिलाड़ी, खेलप्रेमी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 5245835642504847103

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item