aajtaktimes

हत्या करके युवती की फेंकी लाश, जलाया चेहरा

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अंर्तगत लखनऊ फैजाबाद हाइवे
पर बड़ेला नरायनपुर निकट मूसेपुर रोड पर पुराने भट्ठे के पास एक नवयुवती
की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार
लखनउ फैजाबाद हाइवे पर मूसेपुर रोड पर पुराने भट्ठे के पास लगभग 22
वर्षीये एक नवयुवती की लाश पड़ी थी इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी
गयी। पुलिस ने मौका मुयाना कर आस पास के लोगो से युवती की शिनाख्त के लिए
पूंछताछ किया लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। हत्यारों ने युवती की पहचान
छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से जला दिया। जिससे शिनाख्त न हो सके
मृतका के शरीर पर गुलाबी रंग की शर्ट, जींस पैंट व पैर में बिछवा पहने
थी। उसकी जेब से टाफी भी पुलिस को मिली थी। हत्यारों ने युवती की हत्या
कहीं और की और लाश यहां डाली गयी। देखने से शरीर पर कोई चोट का निशान नही
मिला उस युवती की हत्या क्यों और किन परिस्थितयों में की गयी यह सब
पोर्स्टमार्टम रिपोट आने के बाद व हत्यारों की पकड़ने के बाद होगा। पुलिस
ने पोर्स्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवा दिया।

Related

UP 7655590038815867630

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item