aajtaktimes

बाल कल्याण समिति ने अपहृत बच्चों को मां के गोद में सौंपा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मां की गोद से तलाक दे चुके पिता द्वारा अपहृत किये गये दो बच्चों को आज बाल कल्याण समिति ने पुनः मां को सौंप दिया है। यह बच्चे भिटरिया चौराहे के समीप से मां की गोद से अपहृत किये गये थे। जिसकी अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली रामसनेहीघाट में दर्ज हुई थी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बच्चों को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। मामले के अनुसार नुशरत, बानों पत्नी शकील अहमद निवासी ग्राम सड़वा थाना मवई जनपद फैजाबाद की पहली शादी 2004 में अकबर अली पुत्र शहलाद निवासी नरौली थाना मवई के साथ हुई थी और शादी के कुछ वर्ष बाद नुशरत के एक बेटी मुस्कान व बेटा जीशान हुआ। शादी के बाद अकबर सऊदी अरब कमाने चला गया और तीन साल बाद आने के बाद पुनः सऊदी चला गया और वहीं से नुशरत को तलाक दे दिया। तलाक होने की स्थिति में नुशरत ने शकील के साथ दूसरी शादी कर ली और बच्चों के साथ दूसरे पति के यहंा लखनऊ में रहने लगी। बीते 10 जून को वह अपने मायके से लखनऊ जा रही थी कि भिटरिया बाईपास से अकबर के अकबर व उनके भाइयों अबरार व कुर्बान ने बच्चों का अपहरण कर लिया। जिन्हें अपने नरौली गांव में आवास पर रखा। नुशरत ने कोतवाली रामसनेहीघाट में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के यहां नरौली जनपद फैजाबाद से बच्चों को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने बच्चों की सर्वोच्च हित को ध्यान में रखकर बच्चों को मां नुशरत को सौंप दिया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह, सदस्य डा सुरेश चन्द्र शर्मा, कोकिला श्रीवास्तव, साबरमती खुराना, निर्मल अग्रवाल, चाइल्ड लाइन बनीकोडर के निदेशक रत्नेश कुमार सहित आईसीपीएस के बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका रावत, नीरज आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2281764369329185095

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item