पैमाइश उपरान्त फार्म 35 वितरित किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें: डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/35.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नहर कटने की समस्या चिंता का विषय हैै। इसे शासन स्तर पर संज्ञान में लिया जा रहा है। सम्बन्धित अधिकारी इस समस्या को प्राथमिकता से देखे और समाधान करें, सहकारी बैंको द्वारा किसानों के ऋण पर अधिक ब्याज गणना की जांच कर यथोचित कार्यवाही की जाये। गांवो में पैमाइश के लम्बित कार्यो को यथाशीघ्र पूरा कराया जाये। पैमाइश उपरान्त फार्म 35 वितरित किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश आज माह के तीसरे बुधवार को जनपद में आयोजित होने वाले किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय यादव ने कृषकों की समस्यायें सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। किसानों द्वारा नहर कटने की समस्या को मुख्य रूप से उठाया गया, किस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार नहरों में भरपूर पानी छोड़ा जा रहा है, जो कि नहर में टेल अंत तक पहुंच रहा है, इसलिए इस बार नहर कटने की शिकायतों में भी वृद्धि हो गई है तथापि प्रयास करके इसका निस्तारण कराया जायेगा। किसानों द्वारा पराग डेरी में दूध के लम्बित भुगतान से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को बकाया भुगतान को चेक करके यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। किसान दिवस पर समस्याओं के निस्तारण के क्रम में कुछ कृषकों द्वारा गांवों में बिना चबूतरा बनाये बिजली के खम्बे लगाये जाने की वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नयी तकनीक से ड्रिल करके खम्बे लगाये जाने की जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गांवो में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु हैण्डपम्पों की व्यवस्था के प्रयोग हेतु भी कृषकों को अवगत कराया। उन्होने पुलों के टूटे पैराफीड के निर्माण हेतु शासन को पत्र लिखने, गांवो में ड्रेन की सफाई हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने भी कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु यथोचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जनपद के उपकृषि निदेशक डा0एस0पी0सिंह, कृषि से सम्बद्ध विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारीगण, प्रगतिशील कृषकों सहित बड़ी संख्या में कृषकों ने प्रतिभाग किया।