aajtaktimes

धूमधाम से मनाया क्रान्तिकारी अहमदउल्ला का शहीदी दिवस

बाराबंकी। जनहित एकता संगठन, उ0प्र0 द्वारा क्रान्तिकारी मौलवी अहमदउल्ला शाह का शहीदी दिवस कंचन पैलेस, शिवाजीपुरम् में अकबर शाह संस्थापक/अध्यक्ष की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे शाह ने फैजाबाद को अंग्रेजो से मुफ्त कराने में क्रान्तिकारी मौलवी अहमद उल्ला शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्री शाह ने कहा कि मेरे जीवन मंे 15 जून व 26 अगस्त बहुत महत्वपूर्ण दिन है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव विवेकानन्द यादव ने अपने सम्बोधन में कहा 15 जून संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैनंे अकबर शाह के बारे में जानकारी ली भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाते है। संगठन में जुड़कर घाघरा किनारे को कब्जा दिलाने में संगठन के माध्यम से ऐतिहासिक कार्य में सफलता मिली। आसिया बानों महिला सभा अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ने कहा हम करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए। मुख्य अतिथि जगत बहादुर सिंह एडवोकेट, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने क्रान्तिकारी मौलवी अहमद उल्ला शाह के चित्र पर माल्यापर्ण कर आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 जून 1857 में क्रान्तिकारी मौलवी अहमद उल्ला शाह फैजाबाद/रामनगरी को अंग्रेजो से मुक्त कराने में शहीद हो गये। देष के कुछ गद्दार लोग अंग्रेजो से पचास हजार रूपये लेकर हत्या की साजिश रची और साजिश में कामयाब हो गये। देश के एक वफादार सिपाही को शहीद कर देश के साथ एक बहुत बड़ा धोखा किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने ही उक्त क्रान्तिकारी का शहीदी दिवस मनता है और न ही राष्ट्रीय अवकाश घोषित करता है। इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह वर्मा, आसिया बानों, सुशील वर्मा, आशीष तिवारी, सलमान शाह, निसार अहमद, रमेश प्रजापति, जितेन्द्र वर्मा, अनीस शाह, कृपा शंकर, नन्द किशोर यादव आदि लोगो ने आयोजन को सम्बोधित किया।

Related

UP 3002609839442953190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item