युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_967.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी के सामने लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौद डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लोनीकटरा के ग्राम सेखवामऊ निवासी वासुदेव (25) पुत्र सुंदरलाल सुबह करीब 6 बजे टाटा मोटर्स लखनऊ ड्यूटी करने जा रहा था। तभी हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

