aajtaktimes

संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम चौधरी पुरवा निकट स्थित आश्रम के बाहर एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का अन्त्य परीक्षण कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली बाराबंकी के मोहल्ला ग्रीडगंज निवासी के. चेलाकनी (53) पुत्र कृष्णा स्वामी मूल निवासी तमिलनाडु प्रांत के कोलपट्टी, करीब 12 वर्षों से बाराबंकी में रहता था। मृतक के पुत्र चंदन के अनुसार मृतक चेलाकनी कल्पतरु ट्रांस मिशन में कार्यरत था। वह पिछले तीन वर्षों से दक्षिण अफ्रीका मंे रह रहा था। बीती फरवरी 2016 को ही वह भारत वापस आया था। बीती शाम करीब 5 बजे वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला और देर रात तक वापस नहीं आया। आज सुबह उसका शव बाबा गुरुकुल विद्यालय के पीछे ग्राम चौधरीपुरवा आश्रम के बाहर बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, मृतक काफी सीधा व्यक्ति था। आज तक उसकी कभी किसी से बैर भाव नही हुई। पुलिस ने शव का पीएम कराया।
समाजसेवियों ने कराया अन्तिम संस्कार
गांधी जयंती समरोह ट्रस्ट के तत्वाधान में समाजसेवियों द्वारा अधेड़ का अन्तिम संस्कार कराया गया। मृतक के. चेलाकनी आर्थिक रुप से काफी कमजोर था तथा असमय काल के गाल में समा गया। वह अपने पीछे मात्र एक पुत्र व पत्नी छोड़ गया। आर्थिक विषमताओं के मद्देनजर समाजसेवी पं. राजनाथ शर्मा, अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, विनय सिंह, आसिफ हुसैन, मनीष सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद आदि के जनसहयोग से नागेश्वनाथ मंदिर निकट स्रोता पर पुत्र चंदन ने मृतक पिता को मुखाग्नि दी।

Related

UP 166208314067087157

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item