aajtaktimes

बुवाई विधि में बदलाव के फायदे बतायेंगे वैज्ञानिकः डा. विष्ट

जौनपुर। विपिन द्विवेदी आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने निदेशक उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक में शोध परिषद एवं उसके अधीन शोध केन्द्रों के वैज्ञानिकों को गत वर्ष प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गन्ना प्रजातियों की पहचान को लेकर आयी समस्या के निदान हेतु निर्देश दिया। साथ ही कहा कि शोध केन्द्रों के वैज्ञानिक मौके पर जाकर किसानों को गन्ना प्रजातीय पहचान के बारे में प्रशिक्षित करें। इसके लिये वैज्ञानिकों को मण्डल एवं जनपद आवंटित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में दिये गये निर्देशों के विस्तृत जानकारी देते हुये मुख्य प्रचार अधिकारी डा. भूपेन्द्र सिंह विष्ट ने बताया कि वर्तमान में चल रहे गन्ना सर्वे निरीक्षण के समय जिला गन्ना अधिकारी एवं शोध परिषद वैज्ञानिक संयुक्त रूप से किसानों को अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों को बोने से होने वाले आर्थिक नुकसान व गन्ना प्रजाति की पहचान के बारे में अवगत करायेंगे। सर्वे निरीक्षण के समय तकनीकी व अनुभव से लाभान्वित करेंगे तथा गांव में गोष्ठी कर गन्ना उत्पादन बढ़ाने, कीट रोग प्रबंधन, गन्ना बीज की महत्ता, बीज शोधन, बुवाई विधि में बदलाव के फायदे, गन्ने की सह फसली खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दंेगे जिससे गन्ना विकास की योजनाओं के साथ वैज्ञानिक तकनीकी का प्रसार एक साथ होगा। गन्ना विकास एवं गन्ना शोध के अनूठे समन्वय से प्रयोगशाला से निकली वैज्ञानिक तकनीकी का फायदा किसानों तक पहुंचेगा।

Related

UP 4962825913795824224

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item