aajtaktimes

उत्पाद व बिक्री वाली इकाइयां होंगी सम्मानितः लालता यादव

जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लालता यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2015-16 में बैंकों से वित्त पोषित स्थापित कार्यरत खादी ग्रामोद्योगी इकाइयों के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद तथा बिक्री करने वाली इकाइयों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार योजना मद में उक्तानुसार मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र चयनित इकाइयों को प्रदान किया जायेगा तथा मण्डल स्तर पर चयनित इकाइयों में से राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु इकाइयों का चयन मुख्यालय पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा जिसके लिये निम्न प्रारूप जिसमें इकाई का नाम व पता, उद्योग, बैंक से स्वीकृत धनराशि, बैंक से वितरित धनराशि, उत्पादित उत्पाद के प्रकार/नाम, उत्पादन (लाख रूपये में) बिक्री लाख रूपये में, रोजगार संख्या, विशेष के कालम को भरकर 20 जून तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में प्रत्येक दशा में उपलब्ध करायें।

Related

UP 3157767361320553871

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item