aajtaktimes

मान गए पापा डेविड, अब रात में भी गर्लफ्रेंड के साथ रह सकेंगे वरुण धवन

लंबे समय से अपने लिए फ्लैट की तलाश कर रहे ऐक्टर वरुण धवन की इच्छा पूरी हो गई है। खबर है कि उन्हें उसी इमारत में चार कमरों का फ्लैट मिल गया है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से चर्चा थी कि वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं और फ्लैट की तलाश कर रहे हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में जाना चाहते हैं वरुण!                                कुछ समय पहले उन्होंने शाहिद कपूर और विद्या बालन की बिल्डिंग में फ्लैट खोज लिया था परंतु उनके पिता ने दूर जाने की इजाजत नहीं दी। अब खबर है कि वरुण ने माता-पिता के घर वाली इमारत में ही पहली मंजिल पर फ्लैट ले लिया है। देखना यह कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड साथ रहने के लिए आएगी? वरुण ने यूं तो कभी नताशा के साथ अपने रिश्ते की बात नहीं कबूल की परंतु पिछले साल दिसंबर से दोनों सार्वजनिक जगहों पर साथ-साथ दिखने लगे।
खबर थी कि पिता डेविड धवन से वरुण ने नताशा के साथ लिव-इन में रहने की बात की थी, परंतु डेविड नहीं चाहते थे कि बेटा बिना विवाह किए गर्लफ्रेंड के साथ रहे। संभवतः उसी इमारत में फ्लैट ढूंढ कर वरुण ने बीच का रास्ता निकाला है।

Related

UP 4945118430459819753

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item