aajtaktimes

कैण्डिल मार्च निकालकर शहीद पुलिस अधिकारियों को दी गयी श्रद्धांजलि

बाराबंकी। जनपद मथुरा के जवाहरबाग में उपद्रवियों के अवैध कब्जें को
हटाने में शहीद हुए एसपी मोहित द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव की
स्मृति में बसपा द्वारा धनोखर चौराहा से छाया चौराहा तक कैंडल मार्च
निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश
चन्द्र गौतम एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने किया। छाया
चौराहा पर कैंडल मार्च के पहुंचते ही शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
अर्पित कर शोक सभा की गयी। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि
सपा सरकार के जंगलराज में हजारों पुलिसकर्मियों को अपमानित होना पड़ा और
अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। पूरे प्रदेश में गुण्डा राज कायम है।
पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि सपा सरकार के चार साल में
बड़े पैमाने पर लूट डकैती, अपहरण जैसे घटनाएं आम बात हो गयी है। रात दिन
सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान भी सुरक्षित नहीं है। सपा के गुण्डे उनकी
हत्याएं कर रहे है और प्रदेश सरकार मथुरा के उपद्रियों का अगवाकार राम
वृक्ष को 15000 रू0 माह पेंशन देकर उसके मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रही
है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर
प्रमुख रूप से सुरेश चन्द्र गौतम, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, आरपी गौतम,
प्रदीप गौतम, इच्छवाक मौर्य, तरूण कुशवाहा, ताज बाबा राईन, राकेश वर्मा,
आशिफ खान, मो0 सलमान, सुशील मिश्रा, ए0के0वर्मा, मंचू वर्मा, सुशील
वर्मा, चन्द्रहास वर्मा, शहनवाज, अनीता शुक्ला, अमन वर्मा, उमेश गौतम,
मनोज गौतम, मंशाराम चौधरी, राजेन्द्र गौतम, रीतेश वर्मा, जीतेन्द्र
वर्मा, सुशील जयसवाल, सुनील पाल, चौधरी फैज एडवोकेट, गुफरान, शिव प्रसाद
गुप्ता, नौमीलाल, मनोज, परवेज सिद्दीकी, सोनू आनन्द आदि सैकड़ो लोगों ने
श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related

UP 3517965274021063600

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item