रेल की पटरी पर मिला पुलिसकर्मी का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_15.html
बाराबंकी। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी की लाश संदिग्ध
अवस्था में दरियाबाद रेलवे लाइन की पटरी पर पड़ी हुई मिली। चर्चा है कि
पुलिस कर्मी की हत्या करके लाश फेंकी गयी है। वहीं दरियाबाद पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,
जनपद बस्ती के थाना छावनी क्षेत्र के ग्राम पचुवर निवासी जितेन्द्र कुमार
सिंह (35) पुत्र स्व. बैजनाथ सिंह लखनऊ के पुलिस लाइन में तैनात था। आज
सुबह करीब 6 बजे दरियाबाद रेलवे लाइन के पास जितेन्द्र की लाश संदिग्ध
अवस्था में ग्रामीणों ने पड़ी हुई देखी। प्रत्यक्ष दशियों के अनुसार,
देखने से लग रहा था कि शायद पहले सिपाही की हत्या की गयी है बाद में उसको
आत्महत्या का रुप देने के खातिर लाश को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया गया
है। जैसे ही सुबह इस घटना की जानकारी दरियाबाद पुलिस को हुई तो आनन फानन
में जाकर लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के
जेब में मिले आईकार्ड से उसकी सिनाख्त की गयी। घटना के बारे में दरियाबाद
थानाध्यक्ष का कहना है कि शायद मृतक चलती टेªन से गिर गया है। जो उसकी
मौत का कारण बनी। वैसे सारी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता
चल सकेगा। पोस्टमार्टम में आये मृतक के साथियों ने लाख पूछने पर
पत्रकारों को यह नही बताया कि जब मृतक पुलिस लाइन में तैनात था तो उसकी
लाश यहां पर क्यों मिली।