aajtaktimes

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत बीती शाम तेज रफ्तार इण्डिका कार ने एक
मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। जिसमें मोटर साइकिल सवार की मौके पर मौत हो
गयी। जब उसका लड़का गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिये लखनऊ
ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। वहीं गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर भागने
में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम
बदलूपुरवा निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव अपने लड़के प्रदीप को अपनी मोटर
साइकिल पर बैठाकर बीती शाम बाराबंकी से दवा लेकर घर वापस आ रहा था। थाना
रामनगर क्षेत्र के कटियारा शुगरमिल के पास अभी वह पहुंचा ही था कि सामने
से आ रही तेज रफ्तार इण्डिका कार ने जोरदार टक्कर मोटर साइकिल में मार
दी। जिसमें मौके पर ही राधेश्याम की मौत हो गयी। स्थानीय नागरिकों ने
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर के घायल प्रदीप को
जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर किया
है।

Related

UP 2761979248007906257

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item